कोण्डागांव

कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का किया पुतला दहन
11-May-2023 9:43 PM
कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का किया पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोंडागांव, 11 मई।
कांग्रेस भवन कोंडागांव से बस स्टैंड तक कांग्रेसियों ने रैली निकालकर केंद्र की भाजपा सरकार और ईडी का पुतला दहन किया।

छग प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम व जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार के खिलाफ गलत षड्यंत्र रच रही है और येन केन प्रकारेण ईडी जैसी संस्थाओं के माध्यम से फिर से छग की सत्ता पाने का कुत्सित प्रयास कर रही है इससे छग राज्य की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के नेता डरने वाले नहीं हैं। छग की कांग्रेस सरकार द्वारा छग की जनता के लिए किए जा रहे विकास कार्यो से भाजपा घबरा गई है और समझ गई है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें नकारेगी, इसीलिए वो ईडी जैसी संस्थाओं में माध्यम से डराने धमकाने का काम कर रही है, लेकिन छग की कांग्रेस सरकार इससे डरने वाली नही है और भाजपा के इस कुत्सित प्रयास का आने वाले चुनाव में छग की जनता भी और करारा प्रहार कर भाजपा को जवाब देगी। 

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम,जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज मरकाम,जिला महामंत्री गीतेश गांधी शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा प्रदेश महिला सचिव तबस्सुम बानो ब्लॉक अध्यक्ष भरत देवांगन मीडिया प्रभारी रीतेश पटेल मंडल प्रभारी संजय करण जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया शाकंभरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल शिल्प बोर्ड सदस्य शंकर लाल विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर,बृजलाल सोरी, पार्षदगण गोलू पोयाम,इरशाद खान,शांति पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग विधानसभा अध्यक्ष रितेश गुप्ता सचिव शकूर खान, केशकाल विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम,पूर्व पार्षद गुनमति नायक ,सुनील कोर्राम,दयाशंकर मरकाम,एल्डर मेन राजकिशोर परिहार,नरेंद्र देवांगन,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशिक मेमन,हीरा दीवान,गीतेश बघेल,सूकम कोर्राम,उमा नाग कल्पेश दीवान,बुधराम मरकाम सहित भारी संख्या में कंग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news