बीजापुर

कर्नाटक की जीत पर विधायक विक्रम ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न
13-May-2023 8:53 PM
कर्नाटक की जीत पर विधायक विक्रम ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 13 मई।
शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को मिली बड़ी जीत का जश्न बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर मनाया।
 
बीजापुर जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मुंह मीठा कर व आतिशबाजी कर मनाया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, जनपद अध्यक्ष बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शेख रजिया, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष गीता कमल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज अवलम, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पार्षद लक्ष्मण कड़ती,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश मोरला, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एजाज खान, संजना चौहान, सरस्वती मण्डल, श्यामू गुप्ता, बलराम कोरसा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news