कोण्डागांव

पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-मरकाम
13-May-2023 9:02 PM
पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-मरकाम

केशकाल बागी पार्षदों का निष्कासन मामला
कोंडागांव, 13 मई।
कोण्डागांव जिला के नगर पंचायत केशकाल परिषद में अध्यक्ष - उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि फ्लोर टेस्ट के दौरान अविश्वास प्रस्ताव टिक नहीं पाया। इसके ठीक बाद कांग्रेस पार्टी के द्वारा बागी पार्षदों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से 3 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी से पार्षदों को निष्कासित किए जाने के मामले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पूछा गया कि, कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चला रही है, वहीं केशकाल में पार्टी के कुछ पार्षदों को निष्कासित किया गया है। इस मामले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निकाले गए पार्षद भाजपा के साथ मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध षड्यंत्र किए थे। जिसके चलते उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news