राजनांदगांव

बर्फानी समिति व मितान ग्रुप ने की एक दिवसीय यात्रा
17-May-2023 3:17 PM
बर्फानी समिति व मितान ग्रुप  ने की एक दिवसीय यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 मई। बर्फानी सेवाश्रम समिति एवं मितान ग्रुप द्वारा एक दिवसीय श्रद्धा भक्तिभाव पूर्ण यात्रा के तहत श्री हनुमान देव स्थान चांदपुर तुमसर व  रामटेक की यात्रा 13 मई को की गई।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू् ने बताया कि बर्फानी सेवाश्रम समिति व मितान ग्रुप द्वारा प्रदेश व देश के लोगों को सुख समृद्धि उन्नति व शांति एवं भाईचारे सद्भावना को लेकर एक दिवसीय धार्मिक यात्रा के तहत संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु व सदस्यों द्वारा दो चरणों में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की दो प्रसिद्ध देव स्थानों की यात्रा की गई। पहले चरण में तुमसर से 12 किमी दूर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध देव स्थान सिद्धपीठ श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन किया। तत्पश्चात दूसरे पड़ाव में महाराष्ट्र के विदर्भ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामटेक की यात्रा की गई।

सदस्यों ने इस यात्रा के दौरान रामटेक की पौराणिक शिल्पकला व कीलारुपी मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। यात्रा में राजेश मारु, गणेश प्रसाद शर्मा,  आलोक जोशी, संजय खंडेलवाल, लीलाधर सिंह,  हर्ष कुमार बिंदु, विष्णु कश्यप, महादेव हिरवानी,  महेश्वर साहू, योगेश ठावरे टुक्का, रोहित चंदेल,  संजू अग्रवाल, हिम्मत सिंह पवार, रवि ठाकुर, संतोष चोखान्द्रे एवं अन्य सदस्यगण यात्रा के सहभागी बने।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news