राजनांदगांव

कर्नाटक के नतीजे बड़ी सफलता की शुरुआत है - महेंद्र यादव
17-May-2023 4:56 PM
कर्नाटक के नतीजे बड़ी सफलता की शुरुआत है - महेंद्र यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 137 सीटों पर विजय के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र यादव ने कहा कि नफरत और तुष्टिकरण की राजनीति को लोगों ने नकार दिया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से लोगों तक पहुंचाया और उसका ही ये नतीजा है।

जिपं सदस्य महेंद्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा एक पक्षीय संवाद कर रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार के सवालों पर भाजपा नेताओं के मुंह सिल जाते हैं। संसद में विपक्ष के नेताओं के माईक बंद हो जाते हैं तो कभी इसका लाईव प्रसारण ही बाधित हो जाता है।

पीएम मोदी की सरकार ने जनता और सरकार के परस्पर संवाद को क्षतिग्रस्त करते तानाशाही रवैया अख्तियार कर लिया। फैसले थोपे जा रहे हैं और जनहित के मुद्दों के बजाए धार्मिक मामले खड़े किए जा रहे हैं।

कर्नाटक में भी ऐसी ही कोशिशें हुईं, लेकिन जनता अब इन हथकंडो को भांप चुकी है। उन्होंने उसका मुंह तोड़ जवाब दिया है। दशकों बाद कर्नाटक में किसी राजनीतिक दल को इतनी बड़ी सफलता मिली है। जनता ने विकास की सोच, स्थानीय मुद्दों और सुविधाओं के वायदों पर वोट डाला है। कांग्रेस ने किसी तरह की तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा नहीं दिया। हमारे नेताओं ने वहां आपसी भाईचारे और स्नेह को बढ़ावा देने पर ही जोर दिया।

श्री यादव ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव के नतीजे 2023 में राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजों में भी बड़ी सफलता का इशारा है। कांग्रेस कई राज्यों में वापसी करेगी तो कई राज्यों में उसकी सरकार बड़े बहुमत से बनेगी। हम एक बार फिर केंद्र में मजबूती के साथ लौटेंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नया इतिहास लिखेगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news