कोण्डागांव

गुम 2 महिला व 5 बच्चों को बेंगलुरु से ढूंढकर परिजनों को सौंपा
27-May-2023 9:53 PM
गुम 2 महिला व 5 बच्चों को बेंगलुरु से ढूंढकर परिजनों को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 27 मई।
पुलिस ने 2 गुम महिला तथा उनके 5 बच्चों को बेंगलुरु(कर्नाटक) से ढूंढकर सकुशल वापस लाकर उनके परिजनों को सौंपा। 

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रमेश मरकाम निवासी बड़ेडोंगर लाटापारा ने थाना धनोरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मई को उसकी पत्नी अपने तीन बच्चे उम्र 10 वर्ष, 6 वर्ष, 4 वर्ष तथा उसकी पत्नी की बहन जायत्री मरकाम व उसके दो बच्चे सभी ग्राम बड़ेडोंगर से भाटगांव बंशी मरकाम के यहां शादी घर आये थे।

शादी के बाद सभी लोग 12 मई को ग्राम भाटगांव से उसकी पत्नी की बहन जायत्री मरकाम के मायके ग्राम करार्रमेटा जयलाल सलाम के घर में आए थे। चौदह मई की सुबह ग्राम करार्रमेटा जयलाल सलाम के घर से ग्राम बड़ेडोंगर जा रहे है कहकर पत्नी तथा उसकी बहन अपने-अपने बच्चों को लेकर निकले हंै जो घर नही पहुंचे हैं। रिपोर्ट पर थाना धनोरा में गुम इंसान पंजीबद्ध  कर पता तलाश की जा रही थी।

गांव से 2 महिलाओं एवं 5 बच्चों के एक साथ लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा तत्काल गुम महिला व बच्चों की तलाश करने के आदेश दिए। कोंडागांव एएसपी दौलतराम पोर्ते के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री के पर्यवेक्षण में लगातार गुम महिला व बच्चों की पता तलाश की जा रही थी। 

थाना धनोरा से पुलिस टीम गठित कर गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए बेंगलुरु (कर्नाटक) रवाना किया गया था। मुखबिर सूचना पर कोंडागांव पुलिस टीम द्वारा 2 गुम महिला व उनके 5 बच्चों को बेंगलुरु से दस्तयाब किया गया व दोनों महिला व बच्चों को सकुशल उनके परिजनो को सुपूर्द किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news