राजनांदगांव

गौठान की कमाई से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर - क्रांति
03-Jun-2023 3:10 PM
गौठान की कमाई से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर - क्रांति

गौठान पहुंचकर देखी गतिविधियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून।
डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम बघेरा के गौठान ने महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। महिला समूह से जुड़ी महिलाएं गौठान से कमाई कर आत्मनिर्भता का नई इबारत लिख रही हैं। एआईसीसी मेंबर व भारत यात्री क्रांति बंजारे ने ग्राम बघेरा के गौठान में संचालित गतिविधियों को देखा और समझा। वह दिनभर आत्मनिर्भर महिलाओं के साथ रही व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा। 

इस दौरान क्रान्ति ने कहा कि गौठान आर्थिक गतिविधि का केंद्र बन चुका है। घर के चार दीवारी के भीतर रहने वाली महिलाएं अब गौठान से जुडक़र अच्छी खासी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। गौठानों में सुचारू रूप से गोबर क्रय का कार्य किया जा रहा है तथा विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधि भी संचालित की जा रही है। सहायता समूह की महिलाएं न केवल वर्मी कंपोस्ट खाद बना रही है, बल्कि उसके विक्रय से अच्छी खासी आमदनी भी प्राप्त कर रही है। मां अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की सदस्य गायत्री धुर्वे, मालती साहू, शगुन साहू ने बताया कि बागवानी में रागी, हल्दी अदरक, जिमीकंद की फसल ली जा रही है। वहीं सिलाई मशीन से कोशा के धागे निकाल रही है। महिलाएं बोरी निर्माण, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन जैसे अनेक रोजगार का साधन व रोजगार कर अपनी-अपनी पैरों पर खड़ी है। नारी शक्ति स्व सहायता समूह, ओम नम: शिवाय स्व सहायता समूह व अन्य समूह के महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। गौठान में करीब 250 महिलाओं को हाथों-हाथ रोजगार मिल रहा है।

समूह की मालती साहू ने बताया कि वो लोग अब तक एक लाख से भी अधिक का केंचुआ बेच चुके हैं। बंजारे ने कहा कि गौठान से जुडक़र वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही गौठान से जुडऩे के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि गौठान से जुडक़र वह काफी खुश हैं। क्रांति बंजारे ने कहा कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं से महिलाओं को बड़ा संबल मिला है और अब वो खुद भी आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news