महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 जून। छत्तीसगढ़ कलार समाज के संपन्न हुए निर्वाचन में महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, पिथौरा, महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा धमतरी और कोषाध्यक्ष के पद पर संजू कुमारी सिन्हा राजनांदगांव निर्वाचित हुईं हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न होने के तत्काल पश्चात महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं कई जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्तियाँ की हैं, जिसमें किरण सिन्हा रायपुर प्रदेश संरक्षक, नवेदिता डड़सेना रायपुर प्रदेश उपाध्यक्ष, अंजनी सिन्हा राजनांदगांव प्रदेश उपाध्यक्ष, पुष्पा सिन्हा बलौदाबाजार प्रदेश संगठन मंत्री वहीं जिला अध्यक्षों में भागेश्वरी सिन्हा रायपुर, कल्पना सिन्हा महासमुंद, निर्मला सिन्हा राजनांदगांव, नीता जायसवाल बलौदाबाजार, सुभद्रा सिन्हा दुर्ग, रेणुका गजेंद्र बालोद, परमेश्वरी सिन्हा धमतरी, फुलेश्वरी सिन्हा गरियाबंद बिंदिया जायसवाल बेमेतरा कीं नियुक्तियाँ की गई हैं।
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि ऊर्जावान नारी शक्तियों को सामाजिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिये दायित्व सौंपे गये हैं। बहुत जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा छुटे हुये जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियाँ की जाएगी। उन्होंने नवनियुक्त समस्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की हैं कि सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में अविलंब कार्यकारिणी का गठन करते हुए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।