महासमुन्द

9 सूत्रीय मांगों को लेकर महतारी एक्सप्रेस-संजीवनी के कर्मचारी
09-Jun-2023 5:20 PM
9 सूत्रीय मांगों को लेकर महतारी एक्सप्रेस-संजीवनी के कर्मचारी

एक दिनी सामूहिक अवकाश पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 जून। महासमुंद जिले में भी संजीवनी 108 और महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मालूम हो कि प्रदेश भर में संचालित संजीवनी 108 और महतारी एक्सप्रेस 1192 के कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

मालूम हो कि जिले भर में कार्यरत कर्मचारियों ने आंदोलन का समर्थन देते हुए 30 मई से काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू किया था जो एक जून तक चला। इस पर बात नहीं बनी। अब वे आज एक दिनी सामूहिक अवकाश पर हैं। जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर में संजीवनी वाहन 108 व महतारी एक्स्प्रेस 102 दो कंपनियों द्वारा ठेके में चलाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार नायक ने बताया कि उनकी 9 सूत्रीय मांग कंपनियों द्वारा पूरी नहीं की जा रही है। जिससे वे परेशान हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में संजीवनी वाहन 108 व 102 का संचालन जीवीके कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिले में कुल 10 संजीवनी वाहन व 09 महतारी एक्सप्रेस हैंए जिनमें कुल 72 कर्मचारी कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता। साथ ही 5 सालों से वेतनवृद्धि नहीं हुई है। जबकि कंपनी की पॉलिसी के अनुरूप हर साल वेतनवृद्धि की जानी है। जिलेभर के कर्मचारियों ने मांगों के लिए 30 मई से एक जून तक काली पट्टी लगाकर विरोध जताया। लेकिन मांगों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया गया। जिससे वे अब आंदोलन आगे बढ़ाने मजबूर हैं।

उनकी मांगों में संजीवनी 108 महतारी 102 कर्मचारियों को प्रतिमाह 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान करने, विगत 2 माह का बकाया वेतन भुगतान, 2018 से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ जून माह के वेतन में एक साथ देने, 2018 के आंदोलन से बाहर हुए कर्मचारियों की अविलंब बहाली, कर्मचारियों का 60 साल तक नौकरी के सुरक्षा की गारंटी, कर्मचारियों से 8 घंटे कार्य लेने और अतिरिक्त कार्य में ओवर टाइम के अलावा 108-102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से मुक्त करने की मांगें शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news