बलौदा बाजार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह : 23 जोड़ों बंधे परिणय सूत्र में
14-Jun-2023 7:18 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह : 23 जोड़ों बंधे परिणय सूत्र में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 जून।
बलौदाबाजार कसडोल विकासखंड अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि ग्राम सोनाखान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मंगलवार को 23 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। 23 जोड़ों में से 1 जोड़ा मुस्लिम तथा 22 जोड़ा हिन्दु रीति से गायत्री परिवार द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया।

विवाहित जोड़ों को 21 हजार का चेक, 21 हजार की उपहार सामग्री/वर-वधु के जोड़े व अन्य सामग्री प्रदान किया गया, साथ ही विवाह कार्यक्रम आयोजन पर 8 हजार रुपये खर्च किया जाता है। 

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंदद्रेव प्रसाद राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री चंद्रदेव प्रसाद राय ने अपने आशीर्वाद वचन में कहा कि छ.ग. शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है। किसी भी व्यक्ति को अपने बेटी के विवाह के लिए पैसे की कमी न हो इसलिए 25 हजार के स्थान पर 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। 

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा द्वारा भी संबोधित किया गया। शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेन्द्र सिंह दिवान के द्वारा जोड़ों को उपहार सामग्री तथा सरपंच फलीत विनय साहू के द्वारा प्रत्येक जोड़ों को 2सौ रुपये राशि उपहार के रूप में प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संतकुमारी बरीहा, युधिष्ठीर नायक प्रीति, जायसवाल जनपद सदस्य, तीजराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

 उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़ों को विवाह हेतु 25 हजार दिया जाता जिसके स्थान पर इसे बढ़ाकर 50 हजार रूपये कर दी गयी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news