सरगुजा

चलित थाना में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, किया निराकरण
14-Jun-2023 8:55 PM
चलित थाना में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, किया निराकरण

साइबर ठगी से बचने किया जागरूक

अंबिकापुर,14 जून। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी द्वारा दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की शिकायत व समस्याएं सुनी गई। समस्याओं का तत्काल निवारण कर कुछ मामलों में जांच पश्चात वैधानिक कार्रवाई किये जाने की सूचना फरियादियों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु आश्वस्त किया गया।

ग्रामीणों को काननू के प्रति जागरूक कर विभिन्न अपराधों की रोकथाम व कमी लाने के लिए जानकारी दी एवं ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिये जागरूक किये ताकि लोग ऑनलाईन ठगी के शिकार न हो।

चलित थाना के दौरान ग्रामीणों को नाबालिग बालक/ बालिकाओं, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं संरक्षण के सम्बन्ध में अधतन जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सरगुजा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान ‘नवाबिहान’ की जानकारी देकर नशा उन्मूलन की दिशा में अग्रसर होने हेतु ग्राम स्तर पर पहल करने की समझाईस दी गई।

 ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई। यातायात नियमों के तहत दुपहिया वाहन चालते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी नही बैठाने वाहन चालते समय मोबाईल फोन नहीं चलाने, बिना लायसेंस एवं नाबालिक को वाहन नहीं चलाने की समझाईस दिया गया, साथ ही महिला सुरक्षा सम्बन्धी ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या मे डाउनलोड कर उपयोग करने की जानकारी दी गई।

चलित थाना के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्र.आर.अजय पांडेय, आर अभय चौबे, ग्राम नवानगर कि वरिष्ठ नागरिक सहित काफी संख्या मे महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news