राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ प्रदेश ही भगवान श्रीराम चंद्र का नवनिहाल - निखिल
27-Jun-2023 4:15 PM
छत्तीसगढ़ प्रदेश ही भगवान श्रीराम  चंद्र का नवनिहाल - निखिल

राजनांदगांव, 27 जून। ग्राम धामनसरा गांव के उपसरपंच व युवा कांग्रेस के महासचिव कीरित पटेल की सुपुत्री के नामकरण संस्कार और मानस भजन  कार्यक्रम में युवा नेता निखिल द्विवेदी शामल हुए। इस दौरान संगम मानस परिवार ग्राम सुरगी द्वारा रामायण, मानस भजन की प्रस्तुति दी गई। श्री द्विवेदी ने रामायण  व रामचरित्र  मानस गान का श्रवण किया।

इस दौरान श्री द्विवेदी ने कहा कि रामचरित मानस गान भगवान श्रीराम चंद्र के सम्पूर्ण जीवन का दर्पण है। उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम चंद्र का नवनिहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश ही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम गमन पथ निर्माण कराया और ग्राम, ब्लाक, जिला, प्रदेश स्तरीय रामायण महोत्सव कराया। मुख्यमंत्री ने रामायण महोत्सव कराकर सम्पूर्ण प्रदेश व देश में भगवान श्रीराम चन्द्र की सम्पूर्ण जीवन चरित्र को लोगो के बीच में प्रस्तुत किया। इस दौरन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमर झा, युवा नेता रवि साहू,  योगेंद्र दास वैष्णव, डामन वैष्णव, सुनील एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news