राजनांदगांव

राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी इंडिया सराहनीय कार्य कर रही है-धकेता
28-Jun-2023 2:42 PM
राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी इंडिया सराहनीय कार्य कर रही है-धकेता

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सामग्री का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 जून।  राउरकेला (ओडिशा) में 27 जून से 7 जुलाई तक 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। चैम्पियनशिप में राज्य की हॉकी टीम भी भाग लेगी । भाग लेने वाली बालिका टीम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में नगर पालिका निगम के अध्यक्ष हरिनारायण धकेता के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव की अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं कोषाध्यक्ष आशा थॉमस के विशेष आतिथ्य में प्लेइंग किट, हॉकी स्टिक, हॉकी बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिनारायण धकेता ने कहा क आज सभी चयनित खिलाड़ी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे है यह बडे ही हर्ष का विषय है। हमें हमेशा आशा लगी रहती है कि हम अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करें, लेकिन कभी हार का भी सामना करना पड़ता है, किन्तु हम निराश न होकर आगे बढ़े और लगातार प्रयासरत रहे। जिससे अपने खेल में निखार ला सके और अगर हम जीत हासिल करते है तो हम आने वाले समय मे और इससे भी ज्यादा का उम्मीद रख कर लगातर प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष ने जो जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के बोड़ला जैसे वनांचल क्षेत्र से भी 5 हॉकी खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है, जहां ऐसे सारे सुविधाओं का अभाव होता है उसके बाद भी वंहा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने चयनित सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

अध्यक्षता करते मन्ना यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में पहली बार उपस्थित हुआ हूं, हम जब अपने समय में हॉकी खेलते तो ऐसी सुविधा हम लोगों को नहीं मिल पाती थी। आज हॉकी को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी लगातार प्रयास कर रही है, उनके इस कार्य के लिए मै उनको बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि राज्य की जूनियर बालिका हॉकी टीम के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे, टीम 26 जून को राउरकेला के लिए रवाना हो गई। टीम का पहला मैच कल 28 जून को हॉकी बिहार के साथ खेला जाएगा। इस अवसर पर हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया, अमित माथुर, किशोर धीवर, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, खुशाल यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

उक्त चैम्पियनशिप में भाग ले रही राज्य की जूनियर बालिका टीम में शामिल खिलाडिय़ों में शोबिता, आंचल साहू, अनिशा साहू, अनिता खुशरो, भूमिका धनकर, जानवी यादव, मंतेस्वरी लहरे, मोनिका तिर्की, रजनी साहू, गीता यादव, संपदा निर्मलकर, सोनम साहू, नीलम कच्छप, सुनीता कुमारी, अंजली, मीनाक्षी उमरेएशिवानी दिवाकर, सुभंगी दुबे, अमिताभ मानिकपुरी कोच व गायत्री सारथी मैनेजर के रूप में शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news