कोण्डागांव

कलेक्टर ने प्राचार्यों संग की शिक्षा में गुणवत्तावर्धन पर चर्चा
07-Jul-2023 9:24 PM
कलेक्टर ने प्राचार्यों संग की शिक्षा में गुणवत्तावर्धन पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 7 जुलाई।
गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी ने भी शामिल होकर सभी प्राचार्यों के संग जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि कर छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत चर्चा की। 

इस दौरान उन्होंने सभी प्राचार्यों को अपनी शालाओं में पढऩे वाले बच्चों के मध्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूकता प्रसारित कर विगत दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं के उन्मुखीकरण का प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों में माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने को कहा। उन्होंने बताया कि गणित, भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान के व्याख्याताओं को इस हेतु प्रशिक्षण के साथ पाठ्य सामाग्री एवं ऑनलाइन कक्षाएं भी उपलब्ध करायी गयी है एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए विशेष मानक टेस्ट पेपर हर दो माह में तैयार कर परीक्षाओं का भी आयोजन किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले में संचालित एनिमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान अंतर्गत स्कूलों में सुपोषण कक्षाओं एवं घण्टी के साथ आयरन फोलिक एसिड की गोलियों को नियमित रूप से खाने हेतु बच्चों को प्रेरित करने एवं सुपोषण का महत्व बच्चों को बताने हेतु कहा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एनिमिया मुक्त संस्थान घोषित होने पर संस्थान के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। जर्जर शालाओं की मरम्मत हेतु चलाये गये मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी जर्जर शालाओं की जानकारी विभाग को देते हुए जल्द से जल्द उनकी मरम्मत कराने हेतु निर्देश दिये। 

मतदाता जागरूकता अभियान, कलेक्टर ने दिलाई शपथ
कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा सभी उपस्थित प्राचार्यों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए किसी बाहरी प्रभावों बिना प्रभावित हुए निर्भिक होकर मतदाता अभियान (स्वीप) अंतर्गत मतदान करने की शपथ दिलाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news