कोण्डागांव

मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संघ की हड़ताल
08-Jul-2023 8:36 PM
मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संघ की हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 8 जुलाई।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इसी क्रम में केशकाल नगर के बालक स्कूल मैदान में भी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई केशकाल के सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
 
इस संबंध में संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन का कहना है कि लंबे समय से हम अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने का प्रयास करते आ रहे हैं। बावजूद इसके सरकार ने अब तक हमारी सुध नहीं ली है। गत वर्ष हमारी हड़ताल के दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मध्यस्थता करते हुए मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी अब तक सरकार की ओर से हमारी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो आगामी 1 अगस्त से हम अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने वाले हैं। लंबे समय से मांगे पूरी नहीं होने के कारण प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों अधिकारियों में नाराजगी व्याप्त है। जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news