कोण्डागांव

विस चुनाव में महिला कांग्रेस निभाएगी महती भूमिका- अम्बिका
08-Jul-2023 8:38 PM
विस चुनाव में महिला कांग्रेस निभाएगी महती भूमिका- अम्बिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 8 जुलाई।
छग में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव द्वारा कोंडागांव विधानसभा महिला कांग्रेस की प्रभारी अम्बिका सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन कोंडागांव में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

अम्बिका सिन्हा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस को महती भूमिका निभाते हुए छग के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार के जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। आगे कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई अपने चरम पर है-घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की सामग्री आदि के दाम आज आसमान छू रहे हैं, जिससे घर चलाना दुश्वार हो रहा है। घर का बजट चरमरा गया है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव घरेलू महिलाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की  योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है और साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस को पूरी दमदारी के साथ अपनी सहभगिता निभाते हुए अपने-अपने विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने में महती भूमिका निभाना है।

विधानसभा स्तरीय बैठक में केशकाल विधानसभा प्रभारी कमला गुप्ता, जिलाध्यक्ष राज मरकाम, प्रदेश महासचिव वेदवती पोयाम, प्रदेश सचिव सुखबति मरकाम, तब्बसुम बानो, शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, उमा नाग, प्रमिला बघेल,जिला पंचायत सदस्य रमिला मरकाम,नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,जनपद सदस्य पिंकी राठौर,पार्षदगण शांति पांडे,अनिता पोयाम,ललिता नेताम,पूर्व पार्षद गुनमति नायक,शहर प्रवक्ता प्रति भदौरिया,सरिता देवांगन,ननकी वैष्णव,प्रतीक्षा सुरजाल,सुमित्रा टावरी,नीलू देवांगन,पार्वती साहू,रुक्मणि चौहान,टोपेश्वरी नेताम,भुनेश्वरी पटेल,सुमित्रा मानिकपुरी,गजवती मरकाम,राजेश्वरी मरकाम,लछना बघेल सहित कोंडागांव विधानसभा महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news