मुंगेली
बिजली के खंभे पर लटका मिला भाजपा नेता का शव
15-Jul-2023 9:50 PM
मुंगेली, 15 जुलाई। लोरमी कोटा मुख्य मार्ग पर एक खेत के पास बिजली के खंभे पर भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल की लाश लटकी हुई पाई गई। इसे देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। लोरमी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम भाजपा नेता और पूर्व एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल का शव बिजली के खंभे पर फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसे देखा तो कोटवार को सूचित किया। कोटवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शरीर में किसी तरह की चोट नहीं है। फांसी लगाने से मृत्यु होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।