मुंगेली

भाजपा का धरना-प्रदर्शन, कलेक्टोरेट का घेराव कर दी गिरफ्तारियां
23-Jan-2021 3:54 PM
भाजपा का धरना-प्रदर्शन, कलेक्टोरेट का घेराव कर दी गिरफ्तारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मुंगेली, 23 जनवरी।
किसान व जनता स्वयं को ठगा एवं असहाय महसूस कर रही है,धान खरीदी के नाम पर प्रताडि़त होकर आत्महत्या करने विवश है। भूपेश बघेल सरकार को किसानो को उनका हक देना होगा । 
कांग्रेस ने  गंगा जल की कसम खाकर प्रदेश के अन्नदाता किसानों से उनका दाना-दाना धान खरीदने समेत अनेक वादे किये थे। परंतु सत्ता में आने के बाद कांग्रेस हमेशा की तरह अपने लगभग सभी वादों से मुकर कर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। उक्त बातें विधायक एवं पूर्व खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने करही हनुमान मंदिर के सामने मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टोरेट घेराव कार्यक्रम में किसानों व आम जनता को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टोरेट का घेराव कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं पूर्व सांसद लखनलाल साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। 

शुक्रवार को मुंगेली में आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने आगे कहा कि किसानों के धान के रकबा गिरदावरी के नाम पर काटा गया। रकबा कम होने से निराष किसान आत्महत्या कर रहे है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने बारदाना खरीदी हेतु सही समय पर कदम नहीं उठाया इसके कारण किसान परेशान हैं। बारदाने की कमी का बहाना बनाकर सरकार धान खरीदी से बच रही है और किसानों को गुमराह कर रही है। 

पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने न तो किसानों, न बेरोजगारों,और न महिलाओं के उत्थान लिए कोई प्रयास किया है। गोबर बेचने से किसी को कोई लाभ नहीं मिला। पूर्व विधायक चोवादास खाण्डेकर ने कहा कि नरवा, घुरूवा, गरूवा, बाड़ी, यह एक केवल जुमला बनकर रह गया। मुख्यमंत्री जगह-जगह जाकर कभी गिल्ली डण्डा, कभी गेड़ी, भवरा, बांटी, बैडमिंटन खेलकर किसानों व जनता को बहला रहे हंै। पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस की कुनीतियों के खिलाफ  भाजपा किसानों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार की बहानेबाजी, षडय़ंत्र और वादीखिलाफी को सहन करने वाली नहीं है। 

प्रदेश भाजपा मंत्री अंजू सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने छप्पर फ ाडक़र वोट दिया था किन्तु उनकी वादाखिलाफी, बहानेबाजी से तंग आकर इस बार जनता झाडू माकर कांग्रेस का सफाया कर देगी। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने सभी वादे से मुकर कर जनता व किसानों को दुविधा में डाल दी है। किसान प्रताडि़त होकर आत्महत्या तक कर रहे हंै। 

इस अवसर पर अंजना दास वैष्णव, शीलू साहू, शिवप्रताप सिंह, पवन पाण्डेय, महेन्द्र खत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं धरना प्रदर्शन प्रभारी गिरीश शुक्ला ने किया। 
इस अवसर पर रवि शर्मा, विनय पाण्डेय, मानस बैस, शंकर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सोम वैष्णव, नरेश पटेल, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, श्रीकांत पाण्डेय,पवन पाण्डेय, विश्वास दुबे, लक्ष्मी ठाकुर, सरस्वती ठाकुर,अंजना जायसवाल,चन्द्रकली पात्रे,माला गुप्ता, हेमा सोनी, निशा सोनी,पायल नायक, मिथिलेश केसरवानी, संदीप साहू, सहित बड़ी संख्या में जिले के सभी 9 मंडलों के कार्यकर्ता जिनमें मुंगेली नगर, मुंगेली ग्रामीण,सेतगंगा व जरहागांव मंडल लोरमी उत्तर, गोंडख़ाम्ही, देवरहट मंडल, पथरिया एवं सरगांव मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

धरना प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम स्थल से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे और बेरीकैड तोड़ते हुए कलेक्टोरट के अंदर जाने का प्रयास किया जिस पर एसडीओपी तेजराम पटेल व नगर निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने उपस्थित सभी लगभग 2500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की घोषणा की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की बस में विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक के साथ कार्यकर्ताओं को ले जाया गया, जिन्हें कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़ दिया गया।   
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news