राजनांदगांव
शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई। श्रमिक सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद का 27 जुलाई को शहर आगमन हुआ। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद 27 जुलाई को राजनांदगांव प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों से भेंट मुलाकात करने कांग्रेस भवन पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया।
इस दौरान श्री अहमद ने कहा कि जिस जोश के साथ 2018 में चुनाव लड़े थे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके थे वैसी ही जोश इस बार देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आज लोकहित के लिए अनेक कार्य कर मजदूर जनता को लाभ दिला रही है। अध्यक्ष अहमद ने कहा कि जो काम 15 साल में भाजपा सरकार ने नहीं किया वह हमने पौने पांच साल में कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हितों के लिए कई योजनाएं शुरू की। हमने पौने पांच साल में ही 2 लाख 57 हजार श्रमिकों को जोडऩे का कार्य किया है। आज कुल पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 4 लाख 57 हजार के उपर है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गरीबों, मजदूर के हितों के लिए संकल्पित है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन शामिल थे।