गरियाबंद

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में छग से 3 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, अग्रवाल ने दी बधाई
31-Jul-2023 8:36 PM
 भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में छग से 3 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, अग्रवाल ने दी बधाई

राजिम, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी की है। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छा लाभ मिलेगा और भाजपा एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को एक बार मौका देकर देख चुकी है। कांग्रेस ने सिर्फ जनता को छलने का काम किया है। लुभावने वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ेगा। केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और मोदी सरकार के कामों के कारण छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news