गरियाबंद

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कुशमी प्रथम
12-Aug-2023 3:00 PM
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कुशमी प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 12 अगस्त।
अखिल विश्व भारतीय गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022-23 में ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ राजिम में सम्पन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच.एल. साहू जिला प्रभारी व सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक मिश्रा सह प्रभारी छुरा, पूरन लाल साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली, चंद्रलेखा गुप्ता मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ राजिम व टीकमचंद सेन ब्लॉक समन्वयक फिंगेश्वर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां गायत्री के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल फोडक़र किया गया। 

इस अवसर पर  सत्र 2022-23 में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में फिंगेश्वर ब्लाक में कुशमी निषाद(शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली) प्रथम स्थान आने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र,गायत्री मंत्र पट्टी एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एच एल साहू ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व होता है शिक्षा के विकास से समाज, परिवार, गाँव व राष्ट्र की उन्नति संभव है। शिक्षा जीविकोपार्जन का साधन है एवं विद्या हमें जीवन देती है। अत:हमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार,संस्कृति को भी नही भूलना चाहिए। पुस्तकीय ज्ञान के अलावा नैतिक शिक्षा भी जरूरी है। पूरन लाल साहू प्राचार्य ने कहा कि पूरे विश्व में भारत अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है।भारत देश विभिन्न संस्कृति एवं परंपरा की भूमि है। 

उन्होंने आगे व्यक्तित्व विकास संस्कृति और संस्कार एवं चरित्र निर्माण पर बल देते हुए कहा कि मनुष्य को सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए तो निश्चित सफलता मिलती है। स्वागत उद्बोधन संतोष साहू ने किया।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार साहू शिक्षक आभार व्यक्त नुकेश साहू जिला समन्वयक ने किया। उनके इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी,सह्ययक बी ई ओ हेमंत साहू,बी आर सी टिकेन्द्र यदु,प्राचार्य पूरन लाल साहू, सूर्यवंशी आदि ने हर्ष व्याप्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news