गरियाबंद

शिव सैनिकों ने घेरा कलेक्टोरेट
12-Aug-2023 8:15 PM
शिव सैनिकों ने घेरा कलेक्टोरेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 12 अगस्त। 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शिव सैनिकों ने अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। गांधी मैदान से निकले रैली के रूप में शिवसैनिक काफी आक्रोशित दिखे शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कलेक्टोरेट घेरने पहुंचे शिव सैनिकों को प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर मुख्य गेट पर ही रोक दिया। शिवसैनिक कलेक्टर से मिलना चाहते थे, इसे लेकर प्रशासन और शिवसैनिकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शिवसैनिक मुख्य गेट के सामने ही बैठ गए। तब जाकर काफी देर बाद कलेक्टर से मिलने दिया गया। शिवसैनिकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी 7 सूत्रीय मांगे रखी और ज्ञापन सौंपा।

साथ ही 10 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश सचिव मुकेश पांडे महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति द्विवेदी प्रदेश सचिव चंद्रमौली मिश्रा जिला अध्यक्ष अशोक जगत जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा कृषि प्रधान ग्रामीण जिला अध्यक्ष गोकुल पटेल ज्वाला प्रसाद तिवारी उमेश पटेल तेजेश्वर सोनवानी  लक्ष्य कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news