बीजापुर

वरिष्ठ पत्रकार पंकज दाऊद का निधन
17-Aug-2023 9:09 PM
वरिष्ठ पत्रकार पंकज दाऊद का निधन

बीजापुर, 17 अगस्त। बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार पंकज दाऊद का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज जगदलपुर के महारानी अस्पताल में चल रहा था। वे 58 वर्ष के थे। वे मूलत: जगदलपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में बीजापुर जिले में पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे।  उनके निधन की खबर से बस्तर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

पंकज दाऊद पिछले 40 बरस से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने दैनिक भास्कर, नवभारत, नईदुनिया और पत्रिका जैसे अखबारों में  अपनी सेवाएं दी। लोग उनके समाचार लेखन के दीवाने थे। वे ज्ञान के अथाह सागर थे और वे सभी से बड़ी ही शालीनता से पेश आते थे। उनके निधन की खबर के बाद पत्रकार जगत के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी उनके निधन की खबर पर शोक प्रकट किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news