बीजापुर

बीजापुर की 2 खिलाडिय़ां चीन में दिखाएंगी दमखम
24-Aug-2023 9:57 PM
बीजापुर की 2 खिलाडिय़ां चीन में दिखाएंगी दमखम

सॉफ्टबॉल में चयन, भारतीय टीम के कोच बने बीजापुर के श्रम निरीक्षक
महिला अंडर 18 एशिया कप चैंपियनशिप 29 से
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 24 अगस्त।
आगामी 29 अगस्त से 3 सितंबर तक चीन के पिंगटाउन आइलैंड में अंडर 18 महिला एशिया कप चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस स्पर्धा के लिए देश भर से भारतीय टीम में 16 महिला खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिसमें नक्सलगढ़ बीजापुर से स्पोर्ट्स एकेडमी की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रेणुका व विमला का भी चयन इस स्पर्धा के लिए किया गया हैं।

चीन में  होने वाले इस चैंपियनशिप में बीजापुर की ये लकडिय़ां अपना दमखम दिखाएंगी। वही बीजापुर श्रम निरीक्षक को इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच भी बनाया गया है। 

भारतीय सॉफ्टबॉल की टीम आगामी 26 अगस्त को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चीन के लिए उड़ान भरेगी। देश के अलग अलग राज्यों से इस प्रतियोगिता के लिए चयन किये गए 16 खिलाडिय़ों में तेलंगाना से 4, महाराष्ट्र से 2, केरल से 2, दिल्ली से 1, मध्य प्रदेश से 1, राजस्थान से 2, जम्मू से 1, आंध्र प्रदेश से 1 व छत्तीसगढ़ के  बीजापुर जिले से 2 खिलाडिय़ों चयन किया गया है। जिसमें बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रेणुका तेलम पिता स्व.नागेश तेलम व विमला तेलम पिता हिरमा तेलम शामिल हैं। वहीं हेड कोच व जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णवार को भारतीय सॉफ्टबॉल टीम का कोच बनाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news