बीजापुर
तोयनार बालक आश्रम का छात्र था
बीजापुर, 2 सितंबर। बालक आश्रम तोयनार के एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर ब्लॉक के तोयनार में संचालित बालक आश्रम तोयनार के छात्र राजेश टिंगे (16) की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। छात्र राजेश 11वीं का छात्र था और वह बालक आश्रम तोयनार में रहता था। बीजापुर के मंडल संयोजक विष्णु दुर्गम ने बताया कि छात्र राजेश टिंगे भोपालपटनम ब्लॉक उसकालेड गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार को ही आश्रम आया था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ तालाब गया था। जहां दोपहर 3 बजे के करीब डूबने से उनकी मौत हो गई। मंडल संयोजक दुर्गम ने बताया कि छात्र का शव जिला अस्पताल के मच्र्यूरी में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।