बीजापुर

कांग्रेस ने राहुल के मोहब्बत के पैग़ाम को लेकर निकाली भारत जोड़ो यात्रा
08-Sep-2023 2:59 PM
कांग्रेस ने राहुल के मोहब्बत के पैग़ाम को लेकर निकाली भारत जोड़ो यात्रा

बीजापुर में कांग्रेस ने दिया नफऱत छोड़ो-भारत जोड़ो का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 8  सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गत वर्ष 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जिसका सफलत्तम एक साल पूर्ण होने पर गुरुवार को जि़ला मुख्यालय बीजापुर में जि़ला कांग्रेस ने विशाल रैली निकालकर राहुल गांधी के नफऱत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश दिया।

 रैली की शुरुआत बीजापुर के लौहडोंगरी पार्क से शुरू की गई जो जेलबाडा मिलन चौक, डारापारा से कलेक्ट्रेट चौक होते हुए सीधे नये बस स्टैंड तक भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई। भारत जोड़ो पदयात्रा नये बस स्टैंड पहुँचने के बाद यात्रा सभा में तब्दील हो गई।

सभा को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश में भाजपा और मोदी सरकार एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है, एक जाति को दूसरे जाति से लड़ा रही है।

भाजपा और मोदी सरकार देश के असल मुद्दे बढ़ती बेरोजग़ारी, बढ़ती महंगाई, बढ़ती गऱीबी, किसानों की समस्याएँ, ग़लत जीएसटी, बढ़ती आर्थिक असमानता और लगातार देश में हो रहे निजीकरण के विषय में बात तक करना नहीं चाहती।

आगे कहा कि मोदी सरकार और भाजपा केवल उद्योगपतियों के लाभ के लिए ही काम कर रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए राहुल गांधी ने देश में भरता जोड़ो पदयात्रा निकाली, जो कन्याकुमारी से होकर कश्मीर तक गई। देश के युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ, बच्चे समेत सभी वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देते हुए राहुल गांधी के नफऱत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को जन-जन तक पहुँचाए है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश के हर गाँव में भाजपा के नफऱत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की दुकानें खुल रही है।

भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि  ‘भारत जोड़ो यात्रा ’ के माध्यम से राहुल गांधी ने देश में नफऱत के ख़िलाफ़ मोहब्बत का संदेश दिया है, जिसका गहरा असर देश में हुआ है। आज देश की जनता ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से भाजपा की सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मोदी सरकार और भाजपा मजबूरी में घरेलू गैस की क़ीमत कम कर रही है। भाजपा और मोदी सरकार की कथनी और करनी को जनता समझ रही है आने वाले दिनों में जनता भाजपा को सबक़ सिखाने तैयार है।

 इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, जिलाध्यक्ष लालू राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news