कोण्डागांव

5 वर्षों में हुए विकास की बदौलत मिला जनता का विश्वास- संतराम
02-Oct-2023 4:19 PM
5 वर्षों में हुए विकास की बदौलत मिला जनता का विश्वास- संतराम

विधायक ने सामाजिक भवनों का किया भूमिपूजन- लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 2 अक्टूबर।  केशकाल विधायक संतराम नेताम ने रविवार को 10-10 लाख रुपए की लागत से केशकाल में साहू समाज के लिए भवन, बड़ेडोंगर में कलार समाज के लिए  भवन एवं बड़ेडोंगर में ही सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है। साथ ही बंगोली में हल्बा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण भी किया है। इसके अलावा विधायक ने बंगोली के कोहकापाल में 10 लाख रुपए की लागत से देवगुड़ी का निर्माण करवाने की घोषणा भी की है।

बंगोली में ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश

ज्ञात हो कि शनिवार को आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस की विचारधारा व विधायक संतराम नेताम की कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने कंग्रेस में प्रवेश किया था। वहीं रविवार को केशकाल विधायक निवास एवं फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बंगोली में आयोजित कार्यक्रम में पुन: सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। विधायक संतराम ने सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर पार्टी में स्वागत किया।

विधायक संतराम नेताम का कहना है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 वर्षों में जिस तेजी से विकास हुआ है, यह प्रदेश की जनता बखूबी जानती है। हमारी सरकार का मुख्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सडक़, पुल समेत अन्य सुविधाओं को गांव तक पहुंचाना था। जिसमें हम सफल हुए हैं, सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। आज शहरों के साथ साथ गांव का भी विकास हो रहा है। हर गांव में सडक़, पुल, बिजली, राशन, अस्पताल, स्कूल जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर आम जनता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही है। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में हमें इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

कार्यकमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजिक पदाधिकारी, कांग्रेसी पदाधिकारी- कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news