दन्तेवाड़ा

बचेली व किरंदुल में पुलिस का फ्लैग मार्च
14-Oct-2023 8:59 PM
बचेली व किरंदुल में पुलिस का फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, , 14 अक्टूबर।
जिला पुलिस, सीएपीएफ एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप स बचेली एवं किरंदुल में फ्लैग मार्च किया गया।

जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप , उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया (भा.पु.से.),पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राम प्रवेश रॉय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन के दिशा निर्देशन पुलिस अनुविभागीय किरंदुल कपिल चंद्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम फेस की चुनाव के  मद्देनजर पुलिस बल, सीआईएसएफ व प्रशासनिक अमला के द्वारा संयुक्त रूप से  13 अक्टूबर को बचेली व किरंदुल शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 को सुचारू रूप से संपन्न करवाने, जनता  में सुरक्षा की भावना जागृत करने, भयमुक्त वातावरण निर्मित करने व आम मतदाता को स्वतंत्र ,निर्भीक होकर  लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को मनाने के लिए अपना मताधिकार का  प्रयोग करते हुए वोट डालने  आम जनता को जागरूक एवं आदर्श आचार संहिता के पालन करने के उद्देश्य से अनुविभागीय दंडाधिकारी (राज.)  विवेक चंद्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरांदुल कपिल चंद्रा, तहसीलदार महेश कुमार कश्यप, थाना प्रभारी किरांदुल  प्रहलाद कुमार साहू, थाना प्रभारी बचेली राकेश यादव व भारी संख्या में  जिला बल, सीआईएसएफ बल व प्रशासनिक अमला द्वारा बचेली एवं किरांदुल शहर में 13 अक्टूबर को  फ्लैग मार्च निकाल कर आम लोगों व मतदाताओं को जागरूक किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news