दन्तेवाड़ा

धान कटाई शुरू, उत्पादन में 10 फ़ीसदी गिरावट की आशंका
17-Oct-2023 9:48 PM
धान कटाई शुरू, उत्पादन में 10 फ़ीसदी गिरावट की आशंका

बारिश कम, धान के उत्पादन में होगी कमी-उपसंचालक 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर।
जिले में धान फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसानों द्वारा काटी फसल को सुरक्षित रखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश की कमी की वजह से इस वर्ष धान की फसल कमजोर है।

उपसंचालक कृषि विभाग सूरज कुमार पंसारी ने बताया कि इस वर्ष नियमित  बारिश का अभाव था। जिले में इस वर्ष बारिश में करीब 20 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरुप धान के उत्पादन में 10 फ़ीसदी गिरावट आने की आशंका है। 

उन्होंने कहा कि धान के उत्पादन का सटीक आंकलन फसल कटाई विधि से होगा। जिसमें वैज्ञानिक तरीके से विगत् वर्ष की तुलना में धान के उत्पादन का आंकलन किया जाता है। कृषि विभाग द्वारा फसल कटाई विधि से धान के उत्पादन का आंकड़ा निकाला जाएगा। जिससे धान के उत्पादन की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो सकेगी। यदि धान के उत्पादन में गिरावट होती है, तो किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा। इसमें धान के उत्पादन से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित होगी।

कोदो- कुटकी का बढ़ा रकबा
उन्होंने बताया कि जिले में कोदो, कुटकी और रागी की प्रसंस्करण इकाइयों की भी स्थापना की की जा रही है। जिले के सुरोखी, बड़े कारली और झोडिय़ाबाड़म में प्रसंस्करण इकाई जल्द ही शुरू होगी। जिससे किसानों को उक्त फसलों का अधिक मूल्य मिल सकेगा। इन इकाइयों का संचालन महिला सहायता सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कोदो, कुटकी और रागी के उत्पादन से अधिक लाभ मिलने की बात कही। जिले में उक्त फसलों का रकबा बढ़ाने की जानकारी दी। जिसका लाभ निश्चित रूप से किसानों को मिलेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news