दन्तेवाड़ा

नवरात्र की धूम, ब्रदीनाथ मंदिर के रूप में सजा हाईटेक कॉलोनी का दुर्गा पंडाल
19-Oct-2023 3:30 PM
नवरात्र की धूम, ब्रदीनाथ मंदिर के रूप में  सजा हाईटेक कॉलोनी का दुर्गा पंडाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 19 अक्टूबर।
बचेली में शारदीय नवरात्र की धूम चल रही है। नगर के हाईटेक कॉलोनी में दुर्गा माता के पंडाल को चार धामों में से एक उत्तराखंड में स्थित ब्रदीनाथ मंदिर का रूप दिया गया है। यह भव्य व सुंदर पंडाल भक्तों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई। प्रतिदिन हो रहे पूजा पाठ, आरती, अराधना के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विधि-विधानपूर्वक पूजा हुई। सैकड़ों भक्त यहां आकर माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हंै। पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा यहां नवरात्रि पर्व का आयेाजन किया जा रहा है। हमेशा से यहां का पंडाल आकर्षण का केन्द्र रहा है। इससे पूर्व केदरानाथ व अन्य भव्य मंदिरों का रूप दिया जा चुका है। समिति के अध्यक्ष एस. सजीश, सचिव राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष हेमंत रजक व अन्य सदस्य आयोजन में लगे हुए हंै। सचिव राजेश ने बताया कि नवरात्र कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, निबंध, नृत्य, फैंसी डे्रस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही अंतिम दिन गरबा डांडिया प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। आगामी 23 अक्टूबर को दोपहर 1 से 3 बजे तक महाभंडारा का आयेाजन होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news