बीजापुर

दर्जन भर से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
25-Oct-2023 8:56 PM
दर्जन भर से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

गागड़ा ने किया गर्मजोशी से स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 25 अक्टूबर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक से कांग्रेस को झटका लगा है। पातरपारा से एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी का गमछा पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

बुधवार को भाजपा कार्यालय अटल सदन में भैरमगढ़ ब्लॉक के पातरपारा के 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर प्रत्याशी महेश गागड़ा ने सभी सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news