बीजापुर

कांग्रेस का घोषणा पत्र धरातल पर नहीं उतरा - माथुर
30-Oct-2023 8:38 PM
कांग्रेस का घोषणा पत्र धरातल पर नहीं उतरा - माथुर

बीजापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 30 अक्टूबर। सोमवार को पार्टी की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करने बीजापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज करने की दिशा में ऐतिहासिक होगा।

ओम माथुर ने कांग्रेस की तरफ से चुनावी मंच पर घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डरी हुई है। उनका घोषणा पत्र धरातल पर उतरा नहीं है। वहीं माथुर ने दावा किया कि बस्तर की  सभी 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। माथुर विशेष विमान से सुबह बीजापुर पहुंचे थे। 

यहां भाजपा कार्यालय अटल सदन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद बन्द कमरे में भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ घण्टे भर से अधिक उनकी बैठक चली। माना जा रहा है कि बैठक  में सीट जीतने अंतिम और महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news