बीजापुर

बेमौसम बारिश से किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद
07-Dec-2023 9:13 PM
बेमौसम बारिश से किसानों की  कई एकड़ फसल बर्बाद

विधायक विक्रम मंडावी ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 7 दिसंबर।
बेमौसम बारिश ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। दो दिनों से मौसम खराब होने की वजह से खेत में कटा हुआ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया।

विधायक विक्रम शाह मंडावी ने किसानों के खेतों में पहुंचकर जायजा लिया। विधायक ने खराब फसल को देखकर अधिकारियों को फोन पर बात की और जितने भी किसानों के खेत खराब हुए हैं, उन्हें मुआवजा दिलाने की बात कही। रुक-रुककर वर्षा अब परेशानी का सबब बन रही है। वर्षा से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है,किसान काफी परेशान हैं। मौसम की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। 

गोल्लगुड़ा के किसान अप्पाराव लम्बाड़ी, नागुराव गुरला, अनिल कुमार आदे, सत्यम गुरला, लम्बाड़ी राजीराव, लम्बाड़ी शंकर, अम्बाला बतकाय्या, सुशील गुरला, लम्बाड़ी आजाद, गुरला शंकर, गौतुल शंकर, आदे शंकर, दिनेश सोनला, ललिता गुरला, बापूराव सोनला, लाबाड़ी शंकर व आदि किसानों के कई एकड़ धान का बड़ा नुकसान हुआ है।

किसानों ने कहा है कि पहले बेमौसमी वर्षा और अब अधिक वर्षा की मार झेलनी पड़ रही है। अधिक बारिश से पूरा धान की फसल खराब हो चुका है जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

विधायक विक्रम शाह मंडावी ने किसानों की समस्या सुनकर तत्काल एसडीएम से बात की, उनके मुआवजे को लेकर गंभीरता दिखाई। विधायक ने प्रशासन से किसानों की धान मंडी में खरीदने को कहा गया है।

ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सर्द
ठंडी हवाएं चलने से मौसम सर्द हो गया है। अब लोग गर्म कपड़े पहनना पड़ रहा हैं। इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। मौसम ने किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है इनके साथ ही लोगों की तबीयत पर भी असर पड़ रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news