राजनांदगांव

सांसद, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर व अधिकारियों ने देखा यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम
17-Dec-2023 3:37 PM
सांसद, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर व अधिकारियों ने देखा यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम

राजनांदगांव, 17 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ  किया। शुभारंभ  कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सांसद संतोष पाण्डेय,  सभी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर एस. जयवर्धन सहित अधिकारियों ने जीवंत प्रसारण देखा। इस अवसर पर सांसद सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम देखा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news