रायपुर

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प
28-Dec-2023 3:18 PM
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प

 प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोले साव, बैठक में नहीं आए माथुर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर। विधानसभा
चुनाव में  बड़ी जीत और किरण देव के अध्यक्ष बनने के  बाद  भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर नहीं आए हैं।
किरण देव ने प्रदेश प्रभारी ,सह प्रभारी सहित सभी   राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार माना। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि पीएम  मोदी और   प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।  उन्होने लोकसभा चुनावो के लिए मार्गदर्शन दिया।

देव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी उनके अध्यक्ष के कार्यकाल में शानदार प्रयासों के लिए  बधाई दी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने  मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष सह प्रभारी संगठन के नेताओ का स्वागत करते हुए सभी को प्रचंड जीत की बधाई दी। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा था आप सभी के सहयोग हमने खूब मेहनत की और सफलता प्राप्त की।

अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान मुझसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा। साव ने कहा कि जब  अध्यक्ष बना था तो लोग पूछते थे की आप बहुत पीछे हो, कैसे जीतोगे ।तो मैं निश्चिंत होकर कहता था हम अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जरूर जीतेंगे।विधानसभा चुनावों के बाद हम सभी लोकसभा चुनावो की तैयारी में लग गए है। सत्ता पाना हमारा मकसद नहीं है सेवा करना हमारा मकसद है इसीलिए विधानसभा चुनाव जीतकर हम चुप नहीं बैठेंगे।छत्तीसगढ़ को लोकसभा चुनावो में कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लेकर कार्य करना है।

प्रदेश सह प्रभारी  नितिन नबीन ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा कहता था हमे अपनी सरकार चाहिए। आज वो बात हो चुकी है।अपनी सरकार मिल चुकी है उसकी सभी को बधाई।
उन्होने कहा वातावरण ऐसा बना दिया गया था जिससे भाजपा नही जीतेगी ऐसा बताया जाता था लेकिन हम तेज गति से कार्य करते रहे।आंदोलन पे आंदोलन करते रहे जनता का साथ मिल रहा था सभी आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने जब नारा दिया था अऊ नही सहिबो,बदल के रहिबो तब तय हो गया था भाजपा की सरकार आके रहेगीलोकसभा चुनावो को लेकर अपना मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा हमे 11 सीटे जीतना हैं कार्य में लग जाना है पूरी मेहनत करना है। 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए है।हमे इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है।अगले 4 महीने आगे के कार्यों में लगना है।अच्छे के साथ साथ अपनी कमियों की भी चर्चा करनी है।

आम चुनावों के लिए ये कार्यक्रम होंगे 
जल्द ही बैठकों का दौर भीं शुरू होगा राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।
मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन।
युवा मोर्चा  नव मतदाता  के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम करेगा 
महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेंगी।
सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाए जाएंगे।
पार्टी में नए लोगो को जोडऩे का क्रम जारी रहेगा।
पूरे प्रदेश में गांव चलो अभियान ।
अलग अलग कमिटी बनाई जायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news