बीजापुर

साल भर में 22 मुठभेड़, 4 हार्डकोर नक्सली ढेर, 150 पकड़ाए
06-Jan-2024 2:53 PM
साल भर में 22 मुठभेड़, 4 हार्डकोर नक्सली ढेर, 150 पकड़ाए

78 ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 6 जनवरी।
वर्ष 2023 बीजापुर में सुरक्षा बलों के लिए उपलब्धिपूर्ण रहा। वर्ष 2023 में पुलिस के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े। इस दौरान वर्ष भर में पुलिस व नक्सलियों के मध्य कुल 22 मुठभेड़ हुई हैं। जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी के सचिव नागेश पदम सहित 4 हार्डकोर नक्सलियों को  मार गिराने में सुरक्षाबलों के जवानों को सफलता मिली है। 

शुक्रवार को पुलिस ने वर्ष 2023 की उपलब्धि के आंकड़े जारी किए हैं।  पुलिस के जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में नक्सलियों के 1  एके 47 सहित 5 हथियार, 74 कारतूस, 82 आईईडी, 58 डेटोनेटर व 400 मीटर इलेक्ट्रिक वायर बरामद की किये गए हैं। वहीं 22 मुठभेड़ों में 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबल के जवानों को कामयाबी मिली है।

मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने 12 आम नागरिकों की हत्या व 2022 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए मुठभेड़ व आईईडी विस्फोट की घटना में 8 जवान शहीद हुए व 19 जवान घायल हुए हैं।

पुलिस ने बीते एक साल में 150 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, वहीं छग शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वर्ष भर में कुल 78 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर शासन की योजना का लाभ ले कर खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हंै। सरकार की त्रिवेणी योजना के तहत क्षेत्र समग्र विकास व नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए वर्ष 2023 में कुल 8 नये सुरक्षा कैम्प की स्थापना की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news