कोण्डागांव

स्वामी विवेकानंद जयंती पर व्याख्यान माला
12-Jan-2024 9:41 PM
स्वामी विवेकानंद जयंती पर व्याख्यान माला

कोण्डागांव, 12 जनवरी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जैतपुरी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।  सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य राज कुमार रामटेके  ने स्वामी जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व्याख्यान माला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी रा. से.यो. ब्रजेश तिवारी ने  विवेकानंद के व्यक्तित्व के रोचक प्रसंगों  से बच्चों को अवगत कराया।

साथ ही उनके प्रसिद्ध  कथन उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको का विश्लेषण कर समझाया ।

संस्था प्राचार्य व मुख्य वक्ता ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। व्याख्यता योगेश खापर्डे ने विवेकानंद के जीवन का प्रेरक प्रसंग बंदर की कहानी सुनाइ। उमाशंकर साहू ने विवेकानन्द की शिकागो यात्रा का रोचक  वृतांत सुनाया।

सय्यद तौसीफ आलम ने विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। भावना ठाकुर ने रोचक उदाहरण पेश किया।वेणुका सिवना ने आदर्श विद्यार्थियों लक्षणों के बारे में बता विद्यर्थियों से प्रेरणा लेने की बात कही ।

देवेन्द्र दीवान ने विवेकानंद आश्रम नारायणपुर की उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया। व्याख्याता हेमन्त पांडे ने विवेकानंद को युग पुरूष बताया। स्वयंसेवक शुभम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में धनेश्वरी मरकाम निर्मला यादव राजेश नेताम ,पूनम नाग आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news