बीजापुर

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरु
30-Jan-2024 8:39 PM
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 30 जनवरी।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक चलाने की शपथ ली गई है। 

कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक और भेदभाव के मुद्दे को संबोधित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीस जनवरी 2017 को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान स्रु्रष्ट शुरू किया गया था। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान SLAC 2 सप्ताह का थीम आधारित अभियान है। जो प्रतिवर्ष एक राष्ट्रव्यापी गतिविधि के रूप में आयोजित किया जाता है। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2024 SLAC का विषय Ending Stigma, Embracing Dignity कलंक को समाप्त करना गरिमा को अपनाना है। समुदायक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में स्वास्थ्य कर्मचारियो ने कुष्ठ रोग संभंधित यह सपथ ली गई है कि कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। कुष्ठ रोग का निदान करना आसान है और इसका इलाज संभव है। हम कुष्ठ रोग के सभी मामलों को यथाशीघ्र खोजने के लिए सभी प्रयास करेंगे और हम जिले में उपलब्ध सभी संभावित संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम यह भी घोषण करते है कि हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करेंगे। इस संकल्प के सात 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम में डॉ. प्रेमधर भोई, आसिम अधिकारी, निखिल काका, राजकुमार वट्टी, शेख अनवर, समैया जनगम, श्रवण, राजू, सत्यजीत, कविता आलाम, मणिक्यम गुरला, धनश्री उपार्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news