बलौदा बाजार

बजट: भाजपाइयों ने सराहा, कांग्रेसियों ने कहा निराशाजनक
02-Feb-2024 6:43 PM
बजट: भाजपाइयों ने सराहा, कांग्रेसियों ने कहा निराशाजनक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट पर भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। भाजपाइयों ने विकसित भारत के सपने साकार करने वाला बताया तो वहीं कांग्रेसियों ने बजट निराशाजनक बताया।

 विकसित भारत की कल्पना को साकार करने की पहल-टंकराम

प्रदेश के राजस्व खेल कूद युवा कल्याण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता से चर्चा के दौरान गुरुवार को संसद में प्रस्तुत वर्ष 2023 24 केंद्रीय बजट का प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सन 2047 तक विकसित भारत की कल्पना को साकार करने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। बजट में एक ओर जहां विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से विकास की बात को ध्यान में रखा गया है वहीं दूसरी ओर समाज के हर तपके व वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट में प्रावधान रखा गया है। युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए का फंड रोजगार के 55 लाख नए अवसर 5 साल में दो करोड़ अतिरिक्त आवास 9 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा।  स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनने पर जोर दिया गया है।

सिर्फ निराशा हाथ लगी- सुरेंद्र शर्मा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतिम बजट से वैसे तो खास उम्मीद नहीं थी किंतु प्रस्तुत होने के बाद और निराशाजनक प्रतीत हो रहा है। युवाओं के लिए भी कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया नया स्टार्टअप भारी तादाद में असफल रहे हैं बेरोजगारी दर आज सबसे ज्यादा है। शिक्षित बेरोजगार के सामने रोजगार का संकट है पर यह बजट उन्हें भी सिर्फ निराशा ही करेगा। आगे कहा कि  गरीबों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह बजट कुछ नहीं कहता, इससे गरीब अपनी गरीबी का मातम मनाने के सिवा और कर भी क्या सकते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम पर कोई चर्चा नहीं, गरीबी दूर करने का कोई इंतजाम नहीं है।

 सर्व कल्याणकारी बजट- अशोक जैन

अशोक जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बलौदा बाजार में बजट को वर्ष 2023 24 का केंद्रीय बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट ठहराते हुए कहा कि केंद्र ने हमेशा राज्यों को बड़ी मदद दी है इस बार भी बजट में राज्यों के लिए 75  हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है। बलौदाबाजार को भी इसका लाभ मिलेगा। यह बजट विकसित भारत की नीव मजबूत करने की गारंटी है।

ठगने वाला बजट- शैलेश नितिन त्रिवेदी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने वर्ष 2023 24 के संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को आम जनता के लिए घोर निराशाजनक ठहराते हुए कहा कि बजट से चंद्र पूंजी पतियों को लाभ मिलेगा। बजट में किसानो नवयुवकों महिलाओं तथा मध्य वर्ग के हितों के लिए कुछ भी प्रावधान नहीं है। बजट से बेलगाम महंगाई बढ़ती बेरोजगारी आर्थिक असमानता दूर होने के बजाय और बढ़ेगी। बजट में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसी तरह बैंक की बढ़ती ब्याज दर पर अंकुश नहीं लगने से मध्यम वर्ग की परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने बजट को चुनावी बजट ठहराते हुए लोगों को सिर्फ आंखों के मायाजाल के जरिए ठगने वाला बजट निरूपित करार दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news