नारायणपुर

आम चुनाव: भाजपा की तैयारी जोरों पर, कार्यकर्ताओं के बीच केदार
02-Feb-2024 10:23 PM
आम चुनाव: भाजपा की तैयारी जोरों पर, कार्यकर्ताओं के बीच केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 2 फरवरी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। क्लस्टर बैठक, लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सहित अब क्षेत्र के नेता निचले स्तर पर जा कर बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के कद्दावर नेता और वनमंत्री केदार कश्यप लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा बातचीत की।

हसलनार और घोटिया में कार्यकर्ताओं से संवाद, कहा भारत बनेगा विश्व गुरु

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान हसलनार और घोटिया में कार्यकर्ताओं से भेंट की। केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत का भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नही है। भारत विश्व गुरु बने यह केवल भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नही भारत के प्रत्येक नागरिक का इच्छा है। केदार कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व पटल पर सबसे आगे लाने के लिए जो मेहनत कर रहे हैं हम भी अपने क्षेत्रों में उसी प्रकार से परिश्रम करने के लिए जुट जाएं।

आगामी लोकसभा चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन बीतें दस वर्षों में भारत को भारतीय जनता पार्टी ने जिन ऊंचाइयों में लाया है। उन सभी कार्यों को मुकाम तक पहुचाने के संकल्प के साथ हम सबको परिश्रम करना है।

केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को कहा कि इंडी गठबंधन केवल देशवासियों को भ्रमित करने वाले लोग हैं। आज इंडी गठबंधन के माध्यम देश विरोधी ताकतों को एक साथ देखा जा सकता है। जो नेता देश बर्बाद करने में लगे थे, वे वर्तमान समय में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

सनातन धर्म का अपमान करने की बात हो या भारत के सम्मान को ठेस पहुचाने की इंडी गठबंधन के नेता पीछे नहीं रहते हैं।

एक बार फिर मोदी सरकार,400 के पार

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। भारत के बढ़ते हुए सम्मान को आज भारत का हर एक नागरिक स्वीकार कर रहा है।

मोदी की गारंटी के प्रति जनता ने विश्वास जताया है। निश्चित तौर पर इस बार देश की जनता भाजपा को फिर से चुनेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 के ऊपर सीट लाकर केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news