गरियाबंद

गांव चलो अभियान को लेकर नवापारा मंडल की बैठक
05-Feb-2024 3:24 PM
गांव चलो अभियान को लेकर नवापारा मंडल की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 5 फरवरी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान का कार्यक्रम बनाया गया है जो की 04 फरवरी से 11 फरवरी तक मंडल स्तर के कार्यकर्ता गांव और शहर के वार्डों में प्रवास कर आम मतदाताओं एवं उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करेंगे।

इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची एवं बूथ संयोजक की नियुक्ति कर कार्यक्रम को सुनिश्चित ढंग से बनाए जाने की रूपरेखा तैयार किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं में काफी जोश और ऊर्जा देखा गया। साथ ही पूरी उत्साह के साथ काम करने की आश्वासन कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया गया।  बैठक में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री नवल साहू, पार्षद मायाराम साहू, मधु बाफना, बाबी चावला, अन्नपूर्णा देवांगन, हर्ष कंसारी, किरण सोनी, रेशम हुंदल, संतोषी कंसारी, गुड्डी कंसारी, किरण सोनी, उमा कंसारी, जितेंद्र साहू, सौरभ सिंटू जैन, प्रतीक शर्मा, प्रीतेश साहू, रामखेलावन साहू, ओम प्रकाश साहू, कार्तिक राजवंशी, राजकुमार साहू, बाबूलाल कंसारी, संतोष साहू, प्रकाश प्रजापति दिनेश टंडन, साधना सौरज, रामकुमार साहू, भूपेंद्र बल्लू सोनी, अप्पू सोनकर, देवेंद्र सेन, दीपेश सेन, दीपक साहू,

 गोपी गिलहरे, राजेश गिलहरे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news