बीजापुर

सर्व आदिवासी समाज के अशोक पुन: अध्यक्ष बने
05-Feb-2024 8:50 PM
सर्व आदिवासी समाज के अशोक पुन: अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 5 फरवरी।
सर्व आदिवासी समाज के अशोक तलाण्डी पुन: अध्यक्ष बने। ज्ञात हो कि सर्वआदिवासी समाज बीजापुर की कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद 28 जनवरी को प्रकाश नेताम की अध्यक्षता में संगठन को भंग कर दिया गया था। सर्वआदिवासी समाज बीजापुर के निर्णयानुसार रविवार को गोंडवाना सामाजिक भवन बीजापुर में जिला सर्वआदिवासी समाज का चुनाव मनोनयन प्रक्रिया के लिए के.एस. मसराम की अध्यक्षता में बैठक की गई।
 
बैठक में अध्यक्ष द्वारा आदिवासी समाज के इष्ट देवी , देवताओं, के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर पुनर्गठन की कार्यवाही को गति दी गई। जिसमें निर्वाचन पर्यवेक्षक (पीठासीन) प्रकाश नेताम, बी.आर.पुजारी, एवं बी.पदमाकर थे। जिले में निवासरत आदिवासी समाज गोंड, मुरिया, परधान, हल्बा, दोरला , भतरा , कंवर , उरांव व कुड़ूक उरांव समाज के सैकड़ों लोग पुनर्गठन मनोनयन प्रक्रिया  बैठक में शामिल हुए।

 बैठक में गोंड , मुरिया, परधान , हल्बा, दोरला, उरांव, कंवर, भतरा , कुड़ूक उरांव समाज के जिलाध्यक्षों द्वारा सर्व सहमति से सर्वआदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष का मनोनयन प्रस्ताव ,  समर्थन से किया जाना तय किया गया था। जिसमें जिले के 9 आदिवासी समाज जिलाध्यक्षों में से जहाँ 3 समाज जिलाध्यक्षों ने जग्गूराम तेलाम को समर्थन किया तो वहीं  6 समाज जिलाध्यक्षों ने अपना समर्थन अशोक कुमार तालाण्डी को देकर पुन: सर्वआदिवासी समाज का जिलाध्यक्ष बनाकर ताजपोशी की गई।  जबकि मुरिया समाज को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरिकृष्ण कोरसा को सचिव के पद पर पदस्थ किया गया।  हल्बा समाज से जिला कोषाध्यक्ष पद पर जगबन्धू माँझी को चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में जिलाध्यक्ष  करेंगे।

बैठक में अध्यक्ष,  समाज प्रमुखों , बुद्धिजीवीयों ने बारी बारी से समाज को नई दिशा , दशा और गति  देने हेतू अपना उद्बोधन, मार्गदर्शन, विचार प्रस्तुत किया गया।  बैठक में विशेष रूप से के.एस. मसराम,  प्रकाश नेताम , बी. एल . पदमाकर , बी. आर. पुजारी , चन्द्रैया सकनी, नरेन्द्र बुरका, जमुना सकनी, अशोक तालाण्डी, भानुप्रताप चिडिय़म,  हरिकृष्णा कोरसा , अमित कोरसा , पाण्डू तेलाम , राकेश गिरी, सुभाष कुडिय़म, बी. एल. पुजारी.महेन्द्र राना ,, कमलेश पैंकरा, बुधराम साहनी , ककेम नारायण, इग्नासुस तिर्की, जिल्यूस तिर्की, दशरथ कश्यप , पोचेराम भगत  ,सुकुलसाय तेलाम , कंडिक नारायण , भोलाराम अमान, जगबन्धू माँझी, हरिहर साहनी , कुंवर सिंह मज्जी , शिवकुमार पुनेम, अरुण कुमार सकनी, अनसुर्या तालाण्डी,जिलाराम राना, अनील बुरका , कामेश्वर दुब्बा,  ,गुज्जा राम पवार , इन्द्रा देवी कुंजाम, धनेश कुंजाम , मिच्चा मुतैया , पी. जी.राव. लक्ष्मीनारायण पोरतेक, बी.एस. नागेश , संगदेव मरकाम , विरैया ध्रुवा , नागू बाड़से , शंकरलाल कतलाम , सुशील हेमला, कड़ती लक्ष्मण, सुरेश परतागिरी, बुधराम कोरसा , रामेश्वर पोन्दी , गोपाल तेलाम, नरेन्द्र हेमला, पाण्डू तेलाम , कलमू राजु, विरैया ध्रुवा, लच्छू पुनेम , शिव कुमार, जयंति परते, पूजा पोन्दी, जगबन्धू माँझी, विश्वनाथ माँझी, सीताराम माँझी, ककेम राममूर्ति,रविन्द्र पुजारी, रमेश मंड़ी  सहित जिले के सैकड़ों  पुरुष, महिला, युवा  उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news