दन्तेवाड़ा

महिला नक्सली लीडर का समर्पण
06-Feb-2024 8:01 PM
महिला नक्सली लीडर का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 फरवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अंतर्गत मंगलवार को महिला नक्सली लीडर ने घर वापसी की।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मुताबिक नक्सली संगठन में कार्यरत सदस्यों से लगातार आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है। जिससे आत्मसमर्पित नक्सली मुख्य धारा में जुड़ सके।

इसके फलस्वरुप महानदी एरिया कमेटी अंतर्गत महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य बामे मरकाम (25 वर्ष) ने पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बामे दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत कटेकल्याण थाना के चिकपाल की निवासी है।

उक्त लीडर ओडिशा राज्य अंतर्गत  कालाहांडी, कंधमाल, बौध और नवागढ़ डिवीजन में सक्रिय थी। उक्त नक्सली लीडर विभिन्न वारदातों में सक्रिय थी। जिसके फलस्वरुप उसकी गिरफ्तारी पर ओडिशा सरकार ने एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। महिला लीडर की गिरफ्तारी में जिला आरक्षी बल का विशेष योगदान था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news