कोण्डागांव

सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने गजेन्द्र
06-Feb-2024 10:10 PM
सहायक  पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने गजेन्द्र

कोण्डागांव, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ जिला शाखा कोंडागांव का निर्वाचन हल्बा समाज भवन चिखलपुटी  कोंडागांव में  मुख्य चुनाव अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष कांकेर प्रमोद तिवारी  तथा  सहायक चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य लोकेश ठाकुर द्वारा  किया गया।

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने पशु औषधालय शामपुर विकास खंड माकड़ी  जिला कोंडागांव में पदस्थ आर एस गजेन्द्र को सर्व सम्मति से  निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना।

आर एस गजेन्द्र इसके पूर्व भी कोंडागांव जिला में संगठन में संगठन मंत्री, जिला उपाध्यक्ष तथा कोंडागांव जिला में जिला अध्यक्ष रह चुके हैं । निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अंत में अपने स्थानांतरित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी साथी पूरन कश्यप पशु चिकित्सालय माकड़ी एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बी आर भोयर कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र संबलपुर जिला कोंडागांव को शाल -श्रीफल, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पशु परिचारक से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर पदोन्नत गिरिजा शंकर साहू,गौरी , सुरेश नेताम एवं नव पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी माधुरी गौर और महेश साहू का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

संघ के सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव, एम एल चुरेंद्र, संतोष मरकाम ,सुभद्रा उसेंडी ,मालती नेताम ,आलोक नेताम ,भोला ठाकुर जिलाध्यक्ष को बधाई शुभकामनाए दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news