कोण्डागांव

सोनबाल स्कूल में दी कानूनी जानकारी
06-Feb-2024 10:14 PM
 सोनबाल स्कूल में दी कानूनी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा 5 फरवरी को उत्तरा कुमार कश्यप जिला सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय सोनाबाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बच्चों को लंैगिक अपराधों से बालको संरक्षण अधिनियम 2012 चाईल्ड हेल्प नम्बर 1098,बाल मजदुरी अधिनियम 1986, मोटरयान अधिनियम किशोर न्याय बोर्ड , भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिकों के के मौलिक अधिकार एंव उनके कर्तव्यों के बारे में जानकरी दी गई।

इस दौरान शाला के प्राचार्य यजेन्द्र नाथ मांजी, पैरालीगल वालिंटियर हसीना खान , जरीना बानो , विवेक कश्यप एंव शाला के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news