गरियाबंद

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
11-Feb-2024 7:54 PM
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 11 फरवरी। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में एवं मैनपुर गायत्री परिवार के सानिध्य में चार दिवसीय 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का शनिवार को विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।

गांवों से पहुंची करीब 500 से अधिक माताओं व बहनों ने कलश यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू की  बाजे गाजे के साथ हर-हर गंगे के जयकारों के बीच विशाल कलश यात्रा नगर भ्रमण कर यज्ञ स्थल फॉरेस्ट कॉलोनी पहुंची।

10 से 13 फरवरी तक चलने वाला 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें मैनपुर नगर सहित आस पास के गायत्री परिवार के परिजनों सहित सामान्य जनों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री टीकम राम साहू ने पूजन अर्चन कर मंगल कलश को रवाना किया।

यह मंगल कलश यात्रा श्री वेद माता गायत्री मंदिर मैनपुर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गली मोहल्लों से होकर शीतला माता मंदिर प्रांगण में पर पहुंचा जहां कलश पूजन  तथा गंगा माता का आह्वान पूजन के साथ कलश में जल् धारण कर दूसरे मार्ग से हरदी भाठा  होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां पर पूजा-अर्चना कर कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।

तत्पश्चात शांतिकुंज से आए हुए ऋषि पुत्रों के द्वारा युग संगीत के साथ युग ऋषि का संदेश दिया गया और आरती के साथ प्रथम दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रविवार को श्री वेद माता गायत्री की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हुई, उसके बाद युग संगीत वेदिका पूजन एवं देव आह्वान के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।  रोमन चंद्राकर संगठन प्रमुख गायत्री परिवार  टीकम राम साहू जिला समन्वयक जिला गरियाबंद पुरुषोत्तम यादव उप जोन रायपुर  युवा प्रकोष्ठ समन्वयक  केनु राम यादव दाऊलाल यादव चरण यादव टीकमचंद सेन पत् राम निषाद बृजलाल ध्रुव सवितानंद साहू जगदीश राजपूत खगेश्वर साहू बृजलाल ध्रुव ठेमिली बृजलाल ध्रुव सतरूपा ध्रुव सरिता सेन  डोमार सिंहा भुनेश्वर सिंहा प्यारेलाल कश्यप गणेशाराम पटेल सुखचंद ध्रुव बोधन पटेल मुरली यादव हेम सिंह नेम योगेंद्र यादव नयन सिंह यादव हेमलाल निर्मलकर हेमलाल विश्वकर्मा बबीता निर्मलकर कुमारी बाई पटेल कुंती साहू देवकी तीरधारी भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिंन्हा  योगेश शर्मा महेश कश्यप   मनोहर बघेल  तुलसी राठौर  मोहन कुशवाह हसन खान रूपेश साहू आशीष पांडे  शक्ति सिंह कुशवाह  सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news