गरियाबंद

पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि
12-Feb-2024 2:16 PM
पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 फरवरी।
नवापारा भाजपा मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पंडित उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पं. जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा किएकात्म मानववाद के प्रणेता, कुशल संगठक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय अत्यंत सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी थे। बहुत कम उम्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गांव गरीबी के विकास एवं मुख्यधारा में लाने के लिए अन्त्योदय के विचार की प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का उन्होंने रास्ता दिखाया। उनके दिखाये रास्ते विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बन रहा है। सेवा, सुशासन और विकास से ’अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं वह हमारा कर्तव्य पथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल महामंत्री नवल साहू, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, दयालु राम गाड़ा, मयाराम साहू, तनु मिश्रा, प्रभा बांसवार, नवल साहू, कैलाश तिवारी, ईश्वरी देवांगन, हेमलाल साहू, अकरम रिजवी, किशन कोसरे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news