गरियाबंद

भाजपाई घर-घर जाकर दे रहे केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
12-Feb-2024 2:37 PM
भाजपाई घर-घर जाकर दे रहे केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 12 फरवरी। भाजपा के प्रमुख का कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन के निर्देशानुसार 4 से 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक गाँव चलो अभियान में रविवार को सेनानी ग्राम जगमोहन सिंह ठाकुर के जन्मस्थान जौन्दा में भाजपा नेता टीकम चन्द साहू द्वारा घर-घर पहुँच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया।

विधानसभा चुनाव के पूर्व दिए गए मोदी की गारंटी के क्रियान्वयन राज्य के भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार के द्वारा धान के बकाया दो वर्ष के बोनस की राशि, प्रति एकड़ धान खरीदी 21 क्ंिवटल के साथ अब तक अब सबसे ज्यादा लगभग 1 करोड़ 50 लाख टन धान की खरीदी एवं 31 सौ रूपए धान के मूल्य का प्रावधान कृषक उन्नति योजना बनाकर किया गया। महतारी वंदन में 80 लाख माता-बहनों के बैंक-खाते में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। पीएसी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप कर योग्य युवाओं के साथ न्याय किया, रोके गए आवास जो 18लाख परिवार की स्वीकृत कर गरीबों के साथ न्याय एवं सबसे बडी़ बात करीब 500वर्ष से खण्डित और लम्बित अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कर श्रीराम लला के दर्शनार्थ योजना बनाकर केबिनेट में मंजूरी देकर बजट की स्वीकृति करके देश और प्रदेश के धर्मनिष्ठ लोगों के साथ न्याय किया है।

टीकम चन्द साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मोदीजी के 10 वर्ष का लेखा-जोखा प्रत्यक्ष मिलकर रखा। पीएम गरीबकल्याण योजना से 81करोड़ 35 लाख लोगों को मुफ्त अनाज,9 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गैस चुल्हा कनेक्शन,11करोड़ लोगों के घर शौचालय का निर्माण,पीएम जनधन योजना से 1 करोड़ 70 लाख खाते खोले गए। देश का कृषि-बजट पांच गुना बढाकर 3 करोड़ 68 लाख किया गया, वहीं जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति,ज्ञानवापी मंदिर में पूजा आरम्भ, भव्य कांशी कारीडोर,मथुरा कारीडोर,उज्जैन में महाकाल कारीडोर,भारतमाता परियोजना में रायपुर- विशाखापट्टनम-धनबाद इकोनॉमिक का कोरिडोर निर्माणरत् ,कांग्रेस के समय के सिर्फ 1 एम्स से 19 एम्स बने और 70 वर्षों में 6.37 लाख से 10 वर्ष में 6.53 प्राथमिक शाला बन गये एवं सम्पूर्ण देश में हर घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता टीकम चन्द साहू के साथ ग्राम जौन्दा के संदीप यादव, जीवन बया, खेलू ध्रुव, नीरज साहू,डोमेश्वर तारक,बबिता ध्रुव, जानकी साहू, शिववती तारक, चन्द्रकली यादव, जानकी विश्वकर्मा, दुखती तारक,कृष्णी बाई यादव घर-घर जा रहे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news