बीजापुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का पुनर्गठन
19-Feb-2024 1:54 PM
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का पुनर्गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 19 फरवरी। छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष बीरा राजबाबू के मार्गदर्शन में सुधाकर आनकारी प्रमुख संरक्षक जिला शाखा के अध्यक्षता में तहसील शाखा भोपालपटनम का विस्तार किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों को संगठित करने का काम किया गया तथा उन्हें एक मंच पर लाकर कर्मचारी मुद्दों पर संघर्ष करते हुए उनकी मांग को पूरा करने हेतु तहसील शाखा का गठन कराया गया।

कार्यक्रम में तहसील शाखा संरक्षक कमल सिंह कोर्राम, अध्यक्ष श्रीनिवास एट्ला एवं सचिव संदीपराज पाममोई की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर मनोनयन सम्पन्न हुआ। तहसील शाखा उपाध्यक्ष के. वेंकट राजू, योगेश वासम, कोरम अजय बनाए गए। सह संरक्षक राजन्ना आनकारी, अनिल गुरला, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल अंकिनपल्ली, सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार जाटव, सह सचिव कोरम नारद, संगठन सचिव महेश कुमार शेट्टी, महामंत्री चापा महादेव, प्रवक्ता संजय चिन्तुर, प्रचार सचिव हितेन्द्र पामभोई, मीडिया प्रभारी नन्दकुमार मारकोण्डा सर्व सम्मति से मनोनीत हुए।

महिला प्रकोष्ठ तहसील शाखा के अध्यक्ष डी. देश एवं सचिव नीला यालम के अपस्थिति में उपाध्यक्ष महबूबी खान एवं सुश्री कविता आलम, कोषाध्यक्ष उमा महेश्वरी एड्ला, सह कोषाध्यक्ष गीता कापेवार को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए. सुधाकर ने अपने जीवन काल में कर्मचारी हित में किए गए संघर्ष को याद किया। तहसील संरक्षक कमल सिंह कोर्राम ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कर्मचारी हित में कार्य करने का आग्रह किया। सचिव संदीप राज पामभोई ने संगठन के प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने एवं संगठन में सभी समान की भावना से काम करने का आग्रह किया।

संगठन सचिव महेश कुमार शेट्टी ने सभी संगठन मिलकर कार्य करने की बात रखी गई। संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास एट्ला ने पूरी प्रक्रिया को संपन्न करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया साथ में उन्होने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य के समय गठित संघ के तहसील अध्यक्ष बनने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 249 अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य के समय से गठित है, और कर्मचारी हित में संघर्ष करते आ रहा है।

इस बैठक में शालेय शिक्षक संघ, वन कर्मचारी संघ, राजस्व, पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लिपिक संघ, सहायक शिक्षक फैडरेशन, स्वास्थ्य संयोजक संघ, स्टॉफ नर्स संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news