बीजापुर

2 ईनामी नक्सली गिरफ्तार
08-Mar-2024 9:46 PM
2 ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 8 मार्च। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक पुरुष व एक महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को कुटरू थाना व डीआरजी के जवानों द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान अम्बेली से महिला नक्सली शांति उर्फ सोनी उर्फ सोनम कवासी को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 5000 का ईनाम घोषित है। उसके विरुद्ध कुटरू थाना में 2 स्थाई वारंट लंबित हैं।

वहीं फरसेगढ़ थाना, डीआरजी व छसबल 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिन्तनपल्ली से 1 नक्सली मिलिशिया सदस्य लेकाम बुधराम चिन्तनपल्ली को पकड़ा गया। बुधराम 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10000 का ईनाम उद्द्घोषित किया गया हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू व फरसेगढ़ थाना में कार्यवाही करते हुए न्ययालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news